उत्तराखंड में मौसम को लेकर अलर्ट जारी, भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी रहे सावधान

0

uttarakhand weather

image-25.jpg

उत्तराखंड में मार्च महीने के समाप्त होते ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही राज्य में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 2 अप्रैल, गुरुवार को भी पहाड़ी क्षेत्रों में खराब मौसम का सिलसिला जारी रहेगा। गौरतलब है कि 7 मार्च से ही राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार बना हुआ है।

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है, जिससे आम जनजीवन सामान्य बना रहेगा।

3 अप्रैल को भी मौसम के तेवर नरम पड़ने के आसार नहीं हैं। देहरादून समेत कई पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के कारण रास्ते फिसलन भरे और खतरनाक हो गए हैं। ऐसे में ट्रैकिंग या घूमने का प्लान फिलहाल टालना ही सुरक्षित रहेगा।

वहीं, देहरादून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है। पंतनगर में तापमान 35/16 डिग्री, जबकि मुक्तेश्वर और टिहरी में 23/10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed