उत्तराखंड ने खोया एक और वीर: एवलांच की चपेट में आए विकास कुमार

0

uttarakhand news

n706860625177506020638984d465b2952c2c29335d4f633bdc4f100851e0dbef4bb5487f92d1d9b45050da.jpg

सिक्किम में आए भीषण हिमस्खलन (एवलांच) ने उत्तराखंड को गहरे शोक में डुबो दिया है। इस हादसे में पिथौरागढ़ जिले के सुगौली क्षेत्र के गणकोट गांव निवासी लांस नायक विकास कुमार शहीद हो गए। वे भारतीय सेना की 19 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे और बीती 29 मार्च को गश्त के दौरान अचानक आए हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। घटना के बाद से ही उनके सुरक्षित होने की उम्मीदें जताई जा रही थीं, लेकिन अब उनके शहीद होने की खबर ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है।

विकास कुमार के निधन की खबर मिलते ही उनके गांव और आसपास के इलाकों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र के लोग भी इस वीर सपूत के बलिदान पर गर्व और गम दोनों महसूस कर रहे हैं। सेना के सूत्रों के अनुसार, खराब मौसम और भारी बर्फबारी के चलते राहत एवं बचाव कार्यों में भी काफी चुनौतियां सामने आईं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड ने अपना एक बहादुर लाल खो दिया है, जिनका बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। राज्यभर में शोक की लहर है और लोग शहीद जवान को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed