Wildlife Week 2026 का आगाज, CM धामी ने किया बड़ा ऐलान
वन्यजीव संघर्ष के बीच 18 साहसी लोगों को ₹51 हजार का सम्मान

0

uttarakhandnews

uytyidtyituio

उत्तराखंड में Wildlife Week 2026 का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने, वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा व आजीविका को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मानव-वन्यजीव संघर्ष के बीच साहस और जागरूकता का परिचय देने वाले 18 साहसी लोगों को ₹51,000 की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। सरकार का कहना है कि वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा भी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में Wildlife Monitoring System को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि वन्यजीवों की गतिविधियों पर बेहतर नजर रखी जा सके और संघर्ष की घटनाओं को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

सरकार का लक्ष्य CM Young Eco-preneur कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के करीब 1 लाख युवाओं को जोड़ना है। इसके तहत युवाओं के लिए Nature Guide, Drone Pilot, Wildlife Photographer और Eco-Tourism जैसे क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

सरकार के मुताबिक, उत्तराखंड में वन्यजीव संरक्षण के साथ मानव सुरक्षा, स्थानीय आजीविका और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों