बद्रीनाथ धाम पहुंचे आनंद रावत, पितरों का किया पिंडदान
बद्री विशाल के दरबार में आनंद रावत ने कराया भंडारा

0

anandrawatnews

IMG20261005104951

oplus_0

बद्रीनाथ धाम पहुंचे आनंद रावत, पितरों का किया पिंडदान, साधु-संतों और श्रद्धालुओं के लिए कराया भंडारा

बद्रीनाथ। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर प्रतापनगर विधानसभा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद रावत भगवान बद्री विशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान बद्रीनाथ की पूजा की और अपने पितरों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए पिंडदान किया। उन्होंने पितरों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना की।

इस पावन अवसर पर आनंद रावत ने बद्रीनाथ धाम में भंडारे का भी आयोजन कराया, जिसमें साधु-संतों, श्रद्धालुओं और दिव्यांगजनों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान लोगों ने भगवान बद्री विशाल का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।

आनंद रावत ने भगवान बद्रीनाथ से समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान बद्री विशाल का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे और क्षेत्र निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

इस दौरान बद्रीनाथ धाम में धार्मिक आस्था और सेवा का भाव देखने को मिला। पितृ पक्ष के अवसर पर पिंडदान और भंडारे के आयोजन को श्रद्धालुओं ने पुण्य कार्य बताया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों