उत्तरकाशी में CM धामी के ऐलान पर विजयपाल सजवाण का बयान

0

uttarakashinews

IMG-20261007-WA0008

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तरकाशी आगमन पर गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने उत्तरकाशी की आस्था, विकास और जनभावनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

बाबा विश्वनाथ की पावन धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

रामलीला मैदान में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संबोधन का उपस्थित लोगों ने वर्चुअल माध्यम से श्रवण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री की अगुवाई में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई दो प्रमुख घोषणाओं का स्वागत करते हुए पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि बाबा विश्वनाथ और मां शक्ति मंदिर को जोड़कर विश्वनाथ-शक्ति कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा उत्तरकाशी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देने वाली पहल है।

उन्होंने अपने अजीज मित्र एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय गोपाल रावत की स्मृति में जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा के लिए भी मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया।

सजवाण ने कहा कि उत्तरकाशी की आस्था, जनभावनाओं और विकास से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र को आगे बढ़ाने के प्रयास जारी रहने चाहिए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Uttarakashinews
Uttarakashinews
Uttarakashinews

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों