Tehri Garhwal एनएसएस विशेष शिविर का पंचम दिवस: योग, आपदा प्रबंधन और स्वावलंबन पर जोर

0

Tehri Garhwal

IMG-20260329-WA0005.jpg

(टिहरी गढ़वाल), 28 मार्च 2026।
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का शुभारंभ एनएसएस लक्ष्य गीत, योग और व्यायाम के साथ हुआ। विश्वविद्यालय परिसर की योग प्रशिक्षक श्रीमती सरोज चौहान ने स्वयंसेवियों को योग, ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास कराया, जिससे शिविर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
आज के प्रमुख कार्यक्रम में उधम सिंह नगर के गदरपुर से आए सब-इंस्पेक्टर श्री राजकुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ की पांच सदस्यीय टीम ने स्वयंसेवियों को ‘लाइफ सेविंग स्किल प्रोग्राम’ के तहत प्रशिक्षण दिया। इस दौरान भूस्खलन, भूकंप, अग्निकांड, हार्ट अटैक, चोट लगने और पानी में डूबने जैसी आपदाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण (हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस) भी कराया, जिससे उनकी आपदा प्रबंधन क्षमता में वृद्धि हुई।
इसके बाद स्वयंसेवियों ने ग्राम झल्ड तक साक्षरता और स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
बौद्धिक सत्र में श्री हीरामणि भट्ट और श्री मोहनलाल नौटियाल (सामाजिक कार्यकर्ता) ने ‘स्वदेशी स्वावलंबन मिशन’ के तहत जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर बुरांश जूस, माल्टा जूस, चटनी, मुरब्बा और अचार जैसे उत्पादों के निर्माण की विधियां बताकर युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया।
वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुपा फोनिया (पूर्व कार्यक्रम अधिकारी) ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर परिसर निदेशक डॉ. महेंद्र मौर्य जी, डॉ. ऋचा, डॉ. मनीष पंवार, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. शकीर शाह, डॉ. जी.पी. थपलियाल, डॉ. वेदनिधि गोनियाल, डॉ. पंकज पुंडीर, डॉ. पूनम गैरोला, डॉ. आशुतोष जंगवाण, डॉ. वर्षा वर्मा सहित अनेक प्राध्यापक एवं स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सुरेश भट्ट ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
रात्रि भोजन के बाद संस्कृत अंताक्षरी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed