केदारनाथ यात्रा में बवाल! घोड़ा-खच्चर संचालकों की लाठी-डंडों से भिड़ंत वायरल, पुलिस ने की उचित कार्रवाई

0

kedarnath_news

IMG_20260516_22300550.jpeg

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट का वायरल वीडियो: रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 घोड़ा-खच्चर संचालक गिरफ्तार

पवित्र Kedarnath Temple यात्रा मार्ग पर मारपीट का वायरल वीडियो सामने आने के बाद Rudraprayag Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घोड़ा-खच्चर संचालकों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वायरल वीडियो में कुछ संचालक पैदल मार्ग पर लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे थे, जिससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देश पर गौरीकुंड पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घोड़ों के आपस में टकराने के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इनके अश्व संचालन लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भी संबंधित विभाग को भेजी गई है। पुलिस ने यात्रा मार्ग पर अराजकता फैलाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए सभी व्यवसायियों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed