चिन्यालीसौड़ में अनियंत्रित हुई पिकअप, हाईवे पर मचा हड़कंप महिला घायल

0

uttarakashi_news

1778938303343.jpg

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल होने से पलटी पिकअप; महिला घायल

उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिन्यालीसौड़ के पास शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे, जिनमें एक महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक वाहन के ब्रेक अचानक फेल हो गए थे, जिसके बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क के ऊपरी हिस्से की ओर मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वाहन संतुलन खो बैठा और पलट गया।

घटना के समय सड़क पर पैदल यात्री नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक पैदल व्यक्ति की जान चली गई थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत चिन्यालीसौड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed