मुख्यमंत्री धामी से मिले रामसुन्दर नौटियाल, यमुनोत्री के विकास पर हुई बड़ी चर्चा, धामी सरकार के सामने रामसुन्दर नौटियाल ने उठाए यमुनोत्री के बड़े मुद्दे

0

ramsundar nautiyal

IMG-20260515-WA0022.jpg

मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, यमुनोत्री क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा

उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री एवं यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि रामसुन्दर नौटियाल ने शुक्रवार, 15 मई 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और लंबित विकास कार्यों के शीघ्र समाधान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

बैठक के दौरान श्री नौटियाल ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यमुनोत्री क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके त्वरित निस्तारण का आग्रह किया।

राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को अपने लगातार क्षेत्र भ्रमण, जनसंपर्क अभियानों और जनता से मिल रहे अपार स्नेह एवं समर्थन की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता विकास और जनहित के मुद्दों पर सरकार से बड़ी उम्मीदें रखती है।

इससे पूर्व श्री नौटियाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से भी उनके आवास पर मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्रीय जनभावनाओं और आगामी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास और समर्थन की भी जानकारी साझा की।

सरल स्वभाव, सक्रिय कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण के चलते श्री रामसुन्दर नौटियाल लगातार क्षेत्र में एक मजबूत और भरोसेमंद जननेता के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed