नैनीताल घूमने गया परिवार नहीं लौटा वापस, खाई में गिरी कार ने छीन ली चार जिंदगियां
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। लखनऊ में रहने वाला एक परिवार छुट्टियां मनाने नैनीताल गया था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। भवाली कस्बे के पास परिवार की महिंद्रा कार अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में भूपेंद्र सिंह चुफाल, उनकी पत्नी सीमा चुफाल, बेटा वासु और बेटी रवी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची और घंटों चले रेस्क्यू के बाद शवों को बाहर निकाला गया। परिवार मूल रूप से खटीमा का रहने वाला था और लंबे समय से लखनऊ में रह रहा था। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।