हल्द्वानी में IPL बेटिंग गैंग का भंडाफोड़, रोज लगते थे 8 लाख के दांव,हल्द्वानी में 3.5 करोड़ का खेल, दो सगे भाई गिरफ्तार

0

haldwani News

images-1-4.jpeg

हल्द्वानी में IPL सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी में आइपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मुखानी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जो कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बनभूलपुरा निवासी रवि गुप्ता और उसका भाई रोहित गुप्ता लंबे समय से आईपीएल मैचों में सट्टा खिलवा रहे थे, जबकि नारायण नगर निवासी मोहित प्रसाद रुपये के लेनदेन और हिसाब-किताब का काम संभालता था। जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप और थर्ड पार्टी एपीके फाइल के जरिए लोगों को जोड़ते थे। पुलिस ने मौके से छह मोबाइल, रजिस्टर, नकदी और क्रेटा कार बरामद की है। आरोपित अब तक करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का सट्टा लगवा चुके हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed