योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, गैस सिलेंडर पर घबराहट क्यों? CM योगी ने अफवाहों पर कसा तंज

0

yogi Adityanath

1774532548092.png

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनता को बड़ा संदेश देते हुए अफवाहों से बचने और संयम बरतने की अपील की। गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने साफ कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के बाहर लंबी कतार लगाने की कोई जरूरत नहीं है। उपभोक्ता तय समय पर बुकिंग करें, सिलेंडर सीधे उनके घर पहुंचाया जाएगा, जैसे पहले होता था।

मुख्यमंत्री ने पेट्रोल-डीजल को लेकर भी लोगों से अपील की कि बिना जरूरत घबराहट में खरीदारी न करें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में जनता को सतर्क रहना होगा।

उन्होंने सवाल उठाया कि जो सिलेंडर पहले एक महीने चलता था, वह अब पांच-छह दिन में खत्म कैसे हो रहा है, यह घबराहट और अफवाहों का नतीजा है।

योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों से दूर रहें, सरकार और राष्ट्रीय नेतृत्व पर भरोसा बनाए रखें, क्योंकि राज्य में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है।

Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed