

टिहरी गढ़वाल
टिहरी जिला क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन का गठन, नरेश सिंह नेगी बने जिलाध्यक्ष
आज चम्बा ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन उत्तराखण्ड की जनपद टिहरी गढ़वाल इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री विपिन पंवार ने की। बैठक में प्रदेश संरक्षक श्री बिशन सिंह रांगड़, प्रदेश सचिव श्री महाबीर सेनवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री गंभीर नेगी तथा प्रदेश सचिव श्रीमती कल्पना पंवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से टिहरी जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है—
जिलाध्यक्ष: श्री नरेश सिंह नेगी (खेतपाली, प्रतापनगर)
उपाध्यक्ष: श्रीमती अनीता भण्डारी (स्यूटा बाड़ा, चम्बा)
महामंत्री: श्री गोविन्द सिंह (ऐबिलागांव, चम्बा)
सचिव: श्री कमलेश दास (लावा, नरेंद्रनगर)
कोषाध्यक्ष: श्री पंकज सकलानी (छोपियालगांव, चम्बा)
उपाध्यक्ष (द्वितीय): श्री गोपाल सिंह चौहान (डांडी, थोलधार )
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी के शेष पदों एवं विकासखंड इकाइयों का विस्तार शीघ्र किया जाएगा। संगठन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकारों, सम्मान, मानदेय तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए पूरे जनपद में सक्रिय रूप से कार्य करेगा।
बैठक में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। इनमें प्रतापनगर विकासखंड क्षेत्र पंचायत संगठन के अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह रावत भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री विपिन पंवार ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई को प्रदेश स्तर तक मजबूती से पहुँचाया जाएगा। संगठन प्रदेशभर के क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज़ बनकर उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करेगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री नरेश सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि वे पूरे टिहरी जनपद में संगठन को मजबूत करेंगे तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याओं को उचित मंच और शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का कार्य करेंगे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।