टिहरी में NSS का बड़ा आगाज़! 7 दिन तक चलेगा युवाओं का सामाजिक मिशन

0

Tehri Garhwal News

IMG-20260324-WA0006.jpg

टिहरी गढ़वाल: एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू, 7 दिनों तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम*
टिहरी गढ़वाल। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर चंद्रबदनी (नैखरी) में मंगलवार, 24 मार्च 2026 से राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का सात दिवसीय विशेष शिविर (दिवसीय एवं रात्रिकालीन) का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन हुणकोट मंदिर परिसर, ग्राम सैंकरी सैंण (नैखरी) में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह असवाल एवं विशिष्ट अतिथि पीटीए अध्यक्ष भीम सिंह पुंडीर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
यह विशेष शिविर 24 मार्च से 30 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान प्रतिदिन 7 दिनों तक विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सेवा से जुड़े कार्य शामिल रहेंगे। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं के माध्यम से समाज में जन-जागरूकता फैलाना और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देना है।
उद्घाटन सत्र के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एस.के. भट्ट ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए बैज अलंकरण किया। परिसर के प्राचार्य एवं निदेशक डॉ. महंत मौर्य ने छात्र-छात्राओं को शिविर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को समाज से जोड़ने और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।
वहीं, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पी.एस. बिष्ट ने शिविर के उद्देश्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में नमामि गंगे के नोडल अधिकारी जी.वी.‌थपलियाल, डॉ. अरविंद राणा, डॉ. वेदनिधि गोनियाल, डॉ. सचिन सेमवाल, डॉ. आशुतोष जंगवाण और डॉ. पूजा सहित कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed