टिहरी गढ़वाल के प्रताप नगर विधानसभा गोदड़ी गांव निवासी राहुल चौहान बने NSG कमांडो, गांव समेत पूरे जिले में खुशी की लहर

0

Rahul Chauhan NSG commando

IMG-20260410-WA0017.jpg

टिहरी गढ़वाल से एक बड़ी और गर्व की खबर सामने आई है। प्रताप नगर विधानसभा के सीमांत गोदड़ी गांव निवासी राहुल चौहान ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर देश की सबसे प्रतिष्ठित विशेष बल National Security Guard (NSG) में कमांडो बनकर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।

राहुल चौहान वर्ष 2021 में भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। जम्मू-कश्मीर से लेकर असम तक देश की संवेदनशील सीमाओं पर तैनात रहकर उन्होंने बहादुरी से सेवा दी। कठिन चुनौतियों और सख्त चयन प्रक्रिया को पार करते हुए उन्होंने NSG की अत्यंत कठोर ट्रेनिंग पूरी की और अब “ब्लैक कैट कमांडो” के रूप में देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएंगे।

राहुल के इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिवार में भी गर्व का माहौल है—उनका छोटा भाई भी भारतीय सेना में सेवा दे रहा है, जबकि बड़े भाई पत्रकार मिलाप चौहान ने बताया कि राहुल बचपन से ही मेहनती और अनुशासित रहे हैं।

गौरतलब है कि NSG, जिसकी स्थापना 1984 में हुई थी, देश की सबसे प्रशिक्षित आतंकवाद-रोधी फोर्स मानी जाती है। 26/11 मुंबई हमलों जैसे बड़े ऑपरेशन में अपनी वीरता का परिचय दे चुकी यह फोर्स केवल चुनिंदा और सर्वश्रेष्ठ जवानों को ही शामिल करती है। राहुल चौहान की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

NSG commando
NSG commando

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed