देहरादून में बीटेक छात्र की निर्मम हत्या: वर्चस्व की लड़ाई ने ली जान, 3 आरोपी गिरफ्तार

0

dehradun news

whatsapp-image-2026-03-24-at-11.59.13-am.webp

देहरादून में बीटेक छात्र की निर्मम हत्या: वर्चस्व की लड़ाई ने ली जान, 3 आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पढ़ाई करने आए मुजफ्फरनगर के एक होनहार छात्र की आपसी रंजिश और कॉलेज में वर्चस्व की लड़ाई के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव में सोमवार रात छात्रों के दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें बीटेक छात्र दिव्यांशु जाटराना की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दिव्यांशु जाटराना, जो उत्तरांचल यूनिवर्सिटी का छात्र था, अपने दोस्तों के साथ ‘बावा की रसोई’ में खाना खाने गया था। इसी दौरान दूसरे गुट के छात्रों के साथ कहासुनी हो गई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और करीब 15-20 छात्रों ने लाठी-डंडों और फावड़े से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गहरे वार से दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस ने मानवता दिखाते हुए अपने वाहन से उसे दून अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

पुलिस ने इस मामले में 15 नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ हत्या, दंगा और साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा विवाद कॉलेज में वर्चस्व और पुरानी रंजिश का नतीजा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed