यमुनोत्री विधानसभा चुनाव 2027 से पहले माहौल गर्म, यमुनोत्री में दीपक बिजलवान का जलवा

0

Deepak bijlwan uttarakashi

IMG-20260325-WA0035.jpg

यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बमणती, बिष्ट पट्टी में आयोजित ध्याणी सम्हारो कार्यक्रम उस समय खास बन गया जब क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता दीपक बिजलवान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने दीपक बिजलवान को कंधों पर उठाकर जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। “जन-जन का नेता कैसा हो, दीपक बिजलवान जैसा हो” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने भी उनके प्रति अपना समर्थन और विश्वास व्यक्त किया।

बताया जा रहा है कि दीपक बिजलवान लगातार यमुनोत्री विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। यही कारण है कि वे क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुके हैं। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी उनका जनसंपर्क अभियान तेजी से चर्चा में है।

कार्यक्रम के दौरान दीपक बिजलवान ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

कुल मिलाकर, बमणती गांव में आयोजित यह ध्याणी सम्हारो कार्यक्रम एक जनसभा में तब्दील हो गया, जहां लोगों का उत्साह और समर्थन साफ तौर पर देखने को मिला।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed