देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश!झाड़ू लेकर भिड़ीं 3 महिलाएं

0

dehradunnews

IMG_20260925_12212952

देहरादून के कानन कुंज में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों के साहस से भागे युवक

देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित कानन कुंज इलाके से महिला की सुरक्षा को लेकर चिंताजनक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुषमा वर्मा अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थीं, तभी एक काले रंग की कार उनके सामने आकर रुकी।

आरोप है कि कार से दो युवक उतरे और महिला को रोककर जबरन कार में खींचने का प्रयास करने लगे। महिला ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। आवाज सुनकर पास में सफाई कर रहीं नगर निगम की महिला सफाईकर्मी माया देवी और उनकी दो साथियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया।



बताया जा रहा है कि महिलाओं ने हाथ में मौजूद झाड़ू के डंडों से कार को रोकने का प्रयास किया। उनके विरोध के बाद कथित आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों