देहरादून में सनसनी: सड़क विवाद बना मौत की वजह, रिटायर्ड आर्मी अधिकारी की हत्या

0

dehradun news

Dehradun-Army-Officer-Murder.jpg

देहरादून से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सुबह की सैर पर निकले एक रिटायर्ड आर्मी अधिकारी की गोली लगने से मौत हो गई। यह सनसनीखेज मामला राजधानी के राजपुर क्षेत्र का है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी रोज़ की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान जौहरी गांव के पास दो वाहनों में सवार लोगों के बीच ओवरटेक को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। इस अंधाधुंध गोलीबारी में एक गोली वहां से गुजर रहे ब्रिगेडियर जोशी को जा लगी।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क पर बढ़ती हिंसा और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

देहरादून के एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ai photo
Ai photo
Ai photo
Ai photo

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed