उत्तरकाशी के डॉ. विजय बडोनी को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी|| विजय बडोनी बने चिकित्सा प्रकोष्ठ सह-संयोजक

0

vijaybadoniuttarakashi

IMG-20260919-WA0010

उत्तरकाशी: डॉ. विजय बडोनी को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का सह-संयोजक बनाया गया

उत्तरकाशी। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों की टीम का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश संयोजक कस्तूबा नंद जोशी की ओर से जारी सूची में उत्तरकाशी के भाजपा कार्यकर्ता एवं बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे डॉ. विजय बडोनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

18 सितंबर 2026 को जारी सूची के अनुसार डॉ. विजय बडोनी को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का सह-संयोजक घोषित किया गया है। डॉ. बडोनी लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें पूर्व में भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने पर उत्तरकाशी जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. विजय बडोनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि वे चिकित्सा प्रकोष्ठ को मजबूत करने और संगठन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Vijay badoni

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों