रामसुंदर नौटियाल का सघन जनसंपर्क, ग्रामीणों ने लगाए समर्थन में नारे

0

ramsundernautiyal

IMG-20260920-WA0013

राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल का सघन जन सम्पर्क अभियान तेज
रामसुन्दर नौटियाल के पक्ष मे ग्रामीणो ने लगाए नारे।   रामसुन्दर नौटियाल के मातृशक्ति को भेंट किए स्टाल।
जन-जन से संवाद • क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास पर मंथन

ग्राम पंचायत मालना, पटारा, जखारी, हरेती एवं जिनेथ में भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) श्री रामसुन्दर नौटियाल जी ने ग्रामीण भाई-बहनों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों के साथ क्षेत्र की आवश्यकताओं, जनसमस्याओं तथा विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई, ताकि पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुँच सके।

कार्यक्रम में महिलाओं को स्टॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। मातृशक्ति, बुजुर्गों, युवाओं एवं ग्रामीणों से मिले स्नेह और आत्मीयता के लिए श्री नौटियाल जी ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिल्वाल, जिला सह-संयोजक श्री विशन कोटवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह रावत, श्री सुभाष नौटियाल, श्री उदय पाल परमार सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, मातृशक्ति, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जन-जन से संवाद • जन-जन के विकास का संकल्प।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों