उत्तराखंड में बर्फबारी का कहर! केदारनाथ में 4 फीट बर्फ, अलर्ट जारी

0

uttarakhand weather

1774062492062.png

उत्तराखंड में फिर बर्फबारी का कहर, चारधाम सफेद चादर में ढके, अलर्ट जारी


उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और पहाड़ों में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। चारों धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर में ढके नजर आ रहे हैं। केदारनाथ धाम में करीब 4 फीट तक बर्फ जम चुकी है, जबकि बदरीनाथ धाम में भी लगभग 3 फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई है। लगातार हो रही बर्फबारी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और बर्फबारी के साथ हिमस्खलन का खतरा जताया है। आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, निचले इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया है। मार्च के महीने में दिसंबर जैसी सर्दी का एहसास हो रहा है। गंगोत्री हाईवे पर नगुण और नालूपानी के पास भूस्खलन से रास्ता बाधित हुआ, जिसे बाद में खोल दिया गया, लेकिन सुखी टॉप के आगे अभी भी मार्ग बंद है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और Emergency Alert सिस्टम के जरिए लोगों तक समय-समय पर सूचनाएं पहुंचाई जा रही हैं।

फिलहाल, पहाड़ों में मौसम का मिजाज खतरनाक बना हुआ है—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed