दिचली पट्टी को बड़ी सौगात! जल्द मिलेगी 108 एंबुलेंस सेवा
सुमन बड़ोनी की पहल रंग लाई, जोगत तल्ला में जल्द आएगी एंबुलेंस!

0

Suman_badoni_uttarakashi

IMG-20260916-WA0010

दिचली पट्टी के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही 108 एंबुलेंस सेवा की मांग को लेकर अब उम्मीद जगी है। सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बड़ोनी ने दिचली पट्टी के जोगत तल्ला समेत आसपास के क्षेत्रों में 108 एंबुलेंस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर उत्तरकाशी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र सौंपा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र दूरस्थ होने के कारण आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना बड़ी चुनौती बन जाता है। खासकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती। सीएमओ ने आश्वासन दिया है कि करीब एक महीने के भीतर नई एंबुलेंस उपलब्ध होने की उम्मीद है और इनमें से एक एंबुलेंस जोगत तल्ला क्षेत्र को देने की बात कही गई है।

वहीं, सुमन बड़ोनी ने चिन्यालीसौड़ में सरकारी सुविधाओं से जुड़ी एक और अहम समस्या जिलाधिकारी के सामने रखी है। उन्होंने श्रमिक कार्ड बनाने के लिए अतिरिक्त सीएससी केंद्र और आधार कार्ड केंद्र खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि पांच पंचायतों के प्रमुख केंद्र चिन्यालीसौड़ में केवल एक सीएससी होने से भारी भीड़ रहती है और मजदूरों को काम छोड़कर बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।

अगर इन मांगों पर जल्द कार्रवाई होती है, तो क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ जरूरी सरकारी सुविधाओं में भी बड़ी राहत मिल सकती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों