यमुनोत्री में मिशन 2027 की तैयारी तेज, रामसुंदर नौटियाल का जनसंपर्क अभियान जारी

0

ramsundernautiyal

IMG-20260929-WA0132

मिशन 2027: यमुनोत्री में रामसुंदर नौटियाल ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

उत्तरकाशी। यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। भाजपा नेता, राज्यमंत्री एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल ने भी क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के जानकीचट्टी, हनुमानचट्टी, स्यानाचट्टी, पालीगाड़, कुथनौर, खरादी, राजतर, बड़कोट नगर, राड़ी टॉप, सिल्क्यारा, स्यालना, मरगांव, ब्रह्मखाल, कल्याणी और धरासू बैंड समेत कई स्थानों पर रामसुंदर नौटियाल के फ्लैक्स, होर्डिंग और कटआउट नजर आ रहे हैं। वहीं, चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भी उनकी प्रचार सामग्री दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि रामसुंदर नौटियाल लगातार विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर लोगों से संपर्क और संवाद कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर बातचीत की जा रही है।

क्षेत्र में बढ़ती प्रचार सामग्री और लगातार हो रहे जनसंपर्क कार्यक्रमों के बीच मिशन 2027 को लेकर रामसुंदर नौटियाल की सक्रियता राजनीतिक चर्चाओं का विषय बनी हुई है। हालांकि, आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से टिकट को लेकर अंतिम निर्णय अभी पार्टी नेतृत्व द्वारा किया जाना है।

मिशन 2027 • जनसंपर्क • जनसंवाद • यमुनोत्री विधानसभा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों