यमुनोत्री क्षेत्र में राज्यमंत्री नौटियाल का जनसंपर्क, ग्रामीणों से जाना हाल || Uttarkashi news

0

ramsundernautiyal

IMG-20260921-WA0009

यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में राज्यमंत्री रामसुंदर नौटियाल जी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत कल्याणी एवं माडिया सारी गांव पहुंचकर हाल ही में आकस्मिक निधन से शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

राज्यमंत्री नौटियाल ने कहा कि जनसेवा केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के सुख-दुःख में सहभागी बनना भी सार्वजनिक जीवन की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाकर समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

इसके बाद वे ब्रह्मखाल, नगल आदि ग्राम पंचायतों में पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र की सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा सहित अन्य स्थानीय आवश्यकताओं पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिलवाल, उदय पाल परमार, डुंडा के पूर्व प्रमुख शैलेंद्र सिंह कोहली, ओबीसी आयोग के सदस्य चंडी प्रसाद बेलवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान जनता के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया गया।

Ramsundernautiyal
Ramsundernautiyal
Ramsundernautiyal
Ramsundernautiyal

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों