चिन्यालीसौड़ नगर पालिका के वार्ड संख्या 07 बड़ेथी के सभासद मनवीर ने वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर 21 सितंबर 2026 से नगर पालिका परिषद परिसर में भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। सभासद का कहना है कि समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन को कई बार पत्र और ज्ञापन दिए गए, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। मनवीर ने कहा कि यह भूख हड़ताल केवल वार्ड 07 ही नहीं, बल्कि नगर पालिका के सभी वार्डों और आम नागरिकों की समस्याओं की आवाज बनेगी। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर समर्थन देने की अपील की है।


