Kedarnath की घाटी में आतिशबाजी कर मनाया दोस्‍त का बर्थडे, वीडियो भी बनाया! अब उत्तराखंड पुलिस ने कसा शिकंजा

0

kedarnath News

n71022530617773608821549a72aae995eb5e08a9b18187b0ac22aece14ae4863fd77201feb8f88baaf02f8.jpg

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते ही जहां लाखों श्रद्धालु आस्था और भक्ति के साथ पवित्र धामों की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं इस बीच केदारनाथ धाम से जुड़ा एक विवादित वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों की भावनाओं को आहत कर दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर “sumit_ke_blog” नामक अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में कुछ युवक मंदिर परिसर के समीप अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक न केवल केक काट रहे हैं, बल्कि आतिशबाजी और पटाखे फोड़कर जश्न भी मना रहे हैं। वीडियो में खुद आरोपी इस बात की पुष्टि करता दिख रहा है कि वह केदारनाथ में जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है।

मामले की जानकारी मिलने पर सोनप्रयाग कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, यह कृत्य न केवल धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा नियमों की भी अनदेखी है। फिलहाल आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। यूजर्स इसे आस्था का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों को मनोरंजन या पार्टी का स्थान बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वह ऐसे मामलों में सख्ती दिखाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed