युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री गिरीश भट्ट के हाथों में दुग्ध संघ की बागडोरउत्तरकाशी में बड़ा प्रशासनिक फैसला, गिरीश भट्ट संभालेंगे दुग्ध संघ की कमान

0

Girish Bhatt Uttarkashi news

IMG-20260618-WA0073.jpg

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री गिरीश भट्ट को मिली बड़ी जिम्मेदारी, उत्तरकाशी दुग्ध संघ के बने प्रशासक

उत्तरकाशी। जनसेवा, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं चिन्यालीसौड़ के सुनारगांव निवासी गिरीश भट्ट को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तराखंड दुग्ध सहकारी समितियों के निदेशक/निबंधक द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, मातली (उत्तरकाशी) का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

गिरीश भट्ट लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कर्मठता और सक्रिय कार्यशैली के कारण वे कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच लोकप्रिय चेहरा बन चुके हैं। यही कारण है कि उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने को उनकी मेहनत, अनुभव और नेतृत्व क्षमता का सम्मान माना जा रहा है।

नई प्रबंध समिति के गठन तक अब संघ के सभी प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी कार्य गिरीश भट्ट की देखरेख में संचालित होंगे। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, दुग्ध उत्पादकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में संघ को नई दिशा मिलेगी तथा दुग्ध उत्पादकों के हितों को और अधिक मजबूती मिलेगी। जिलेभर से उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed