उत्तराखंड की मिट्टी से निकली नई कहानी, ‘एकुली पराण’ का टाइटल लॉन्च, उत्तराखंड के सिनेमा को नई उड़ान

0

dehradun_news

IMG-20260827-WA0006

देहरादून, 26 अगस्त 2026। उत्तराखंड की मिट्टी, संस्कृति, पारिवारिक रिश्तों और मानवीय भावनाओं को पर्दे पर उतारने वाली आगामी गढ़वाली फीचर फिल्म ‘एकुली पराण (EKULI PARAAN)’ का बुधवार को देहरादून में भव्य टाइटल लॉन्च किया गया। कार्यक्रम Baithak Stories, मोथरोवाला रोड, बंजारावाला, न्यू कैनाल रोड में आयोजित हुआ, जिसमें उत्तराखंड फिल्म एवं मनोरंजन जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।

Veer Himalayan Films के बैनर तले बन रही यह फिल्म एक सोशल फैमिली ड्रामा है, जो पहाड़ के सामाजिक परिवेश, पारिवारिक रिश्तों, बदलते समय और इंसानी जुड़ाव की कहानी को सामने लाने का प्रयास करेगी।

फिल्म के लेखक, स्क्रीनप्ले राइटर और निर्देशक अजीत कैंतुरा ने कहा कि ‘एकुली पराण’ महज एक फिल्म नहीं, बल्कि उत्तराखंड की जमीन से निकली उन भावनाओं और कहानियों को बड़े पर्दे तक पहुंचाने की कोशिश है, जिनसे हर व्यक्ति खुद को जोड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सच्ची भावनाओं को समझने के लिए भाषा कभी बाधा नहीं बनती। इसी सोच के साथ फिल्म को गढ़वाली भाषा में तैयार किया जा रहा है।

कार्यक्रम में फिल्म की टीम ने बताया कि फिल्म का उद्देश्य मनोरंजन के साथ उत्तराखंड की भाषा, संस्कृति और युवाओं की कहानियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। फिल्म को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए अंग्रेजी सबटाइटल और अन्य भाषाओं में प्रस्तुति की संभावनाओं पर भी काम किया जाएगा।

टाइटल लॉन्च में DOP नागेंद्र प्रसाद, म्यूजिक डायरेक्टर अमित वी. कपूर, कलाकार सुमन गौर, गीतकार पदम गुसाईं, जौनसारी गायक मनोज सागर, प्रोड्यूसर हिमेश प्रताप, क्रिएटिव डायरेक्टर प्रदीप कैंतुरा, असिस्टेंट डायरेक्टर सूरज मराठा और अभिनेता अनुजहीत समेत फिल्म से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान फिल्म के शीर्षक और इसकी थीम पर चर्चा करते हुए टीम ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं और कहानियों की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ इन कहानियों को मजबूत प्रोडक्शन और बेहतर सिनेमाई भाषा के साथ देश-दुनिया तक पहुंचाने की है।

‘एकुली पराण’ उत्तराखंड के युवाओं की अपनी भाषा, अपनी जमीन और अपनी भावनाओं में अपनी कहानी कहने की एक नई कोशिश है।

Dehradun
Dehradun

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों