नानकमत्ता विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता

0

uttarakashinews

IMG-20260921-WA0018



नानकमत्ता। 69 नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियों को लेकर झनकट ग्राम सभा में विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद उत्तराखण्डी ने की। इस दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में 69 विधानसभा नानकमत्ता के विधायक प्रत्याशी कैलाश सिंह पांगति प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा शिव शंकर भाटिया, केंद्रीय अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ, पंकज सिंह मनोला, केंद्रीय उपाध्यक्ष कर्मचारी एवं अधिकारी प्रकोष्ठ, कैलाश भट्ट, केंद्रीय संगठन मंत्री तथा गोविंद सिंह बिष्ट, केंद्रीय महामंत्री सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेश बोरा, जिला प्रचार मंत्री सुंदर सिंह मनोला, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पार्वती विश्वास, जिला अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य निर्माण सेनानी जोध सिंह मनोला समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में रमेश सिंह मनोला, शंकर चंद, हरीश सिंह, कन्याल सिंह बोरा, देव दारू सिंह, शहाबुद्दीन अंसारी, दुर्गा सिंह सामंत सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन को विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों