टिहरी गढ़वाल
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर सख्ती
प्रतापनगर की ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं को मिलने वाले भोजन की मात्रा और गुणवत्ता में कई अनियमितताएं सामने आईं। बताया गया कि करीब दो महीने से छात्राओं को पनीर, अंडा, काजू-किशमिश जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध नहीं कराए गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक प्रमुख ने मौके से ही एसडीएम को जानकारी दी। इसके बाद तहसीलदार कंडाल ने विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया और अनियमितताओं की रिपोर्ट तैयार की। इस दौरान नवनियुक्त वार्डन को चार्ज सौंपते हुए सख्त निर्देश दिए गए।
ब्लॉक प्रमुख ने पिछले तीन महीनों के भोजन संबंधी बिल और अभिलेखों की जांच कराने को भी कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्राओं के भोजन, स्वास्थ्य और भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

