यमुनोत्री में UKD का बड़ा अभियान शुरू, हर घर पहुंचेगा ‘पर्चा’

0

UKD_Uttarkashi

IMG-20260813-WA0005

यमुनोत्री विधानसभा में UKD का जनसंपर्क अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचकर सुनी जनता की समस्याएं

यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच “हर घर चर्चा, हर घर पर्चा” जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, विकास की जरूरतों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर लोगों से विस्तृत चर्चा की जा रही है।

UKD नेताओं का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल पर्चे बांटना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और उन्हें समझना है। रोजगार, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, पलायन, पर्यटन, स्थानीय युवाओं के लिए अवसर और क्षेत्र के समग्र विकास जैसे मुद्दों को अभियान में प्रमुखता दी जा रही है।

जनसंपर्क अभियान में UKD के संभावित प्रत्याशी संदीप रमोला, यमुनोत्री विधानसभा अध्यक्ष निर्मल डिमरी, जिला उपाध्यक्ष उत्तरकाशी ध्रुव रावत, चिन्यालीसौड़ ब्लॉक अध्यक्ष पंकज रावत समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यमुनोत्री की राजनीति अब केवल नारों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जनता के वास्तविक मुद्दों को केंद्र में रखकर आगे बढ़ेगी। UKD का दावा है कि क्षेत्र की समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए जनता के साथ लगातार संवाद और संघर्ष किया जाएगा। जनता से सीधा संवाद और जनसरोकार के मुद्दों को मजबूती से उठाना ही अभियान की मुख्य प्राथमिकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed