सऊदी अरब में फंसे इन्द्रमणि के परिवार के साथ खड़े हुए ब्लॉक प्रमुख, राजदीप परमार ने दी ₹1.11 लाख की मदद

0

Uttarkashi_news

IMG_20260814_20512783



उत्तरकाशी।
विकासखंड डुंडा के ब्लॉक प्रमुख श्री राजदीप सिंह परमार ने गाजणा पट्टी के ग्राम गोरसाड़ा निवासी श्री इन्द्रमणि नौटियाल, जो वर्तमान में सऊदी अरब में फंसे हुए हैं उनके भारत वापसी के लिए उनके परिवार को ₹1,11,111 (एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की।

श्री परमार ने ग्राम गोरसड़ा पहुंचकर उनकी पुत्री दीपिका एवं परिजनों से मुलाकात कर परिवार की परिस्थितियों की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में किसी परिवार का सहारा बनना ही सच्ची जनसेवा है। साथ ही उन्होंने दीपिका की आगे की पढ़ाई का संपूर्ण खर्च स्वयं वहन करने तथा उसके विवाह में भी हरसंभव सहयोग देने की घोषणा की।

परमार ने कहा कि परिवार को किसी भी परिस्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और श्री इन्द्रमणि नौटियाल की सकुशल भारत वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed