उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ बड़ेथी धारा के पास 15 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं पांच जिंदगियां

0

chinyalisod news

n71934997117838728932471b8043c30d70e44e8357d46f88949cb3f17a577af83ab3ebda149aeccac94c0f

चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी): धरासू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ेथी धारा के समीप रविवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चौकी चिन्यालीसौड़ प्रभारी तस्लीम आरिफ पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से कार में फंसे सभी पांच घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद पुलिस के हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान चालक अजय पुत्र रामलाल निवासी खदाड़ा बनचौरा, विकेंदर पुत्र सुरीलाल निवासी खदाड़ा बनचौरा, सुजल पुत्र जसपाल, शीतल पुत्री जसपाल तथा प्रियंजल पुत्र जसपाल निवासी धारकोट बनचौरा के रूप में हुई है।

चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं और उनका उपचार सीएचसी चिन्यालीसौड़ में जारी है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

चौकी प्रभारी तस्लीम आरिफ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तीव्र मोड़ पर चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देना प्रतीत हो रहा है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed