टिहरी जिले की प्रताप नगर विधानसभा में 2027 चुनाव को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इस बार राजनीति के केंद्र में एक नया लेकिन मजबूत नाम उभरकर सामने आया है—प्रिंसी रावत। उनकी दावेदारी ने क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है और समीकरणों को पूरी तरह बदलने की चर्चा शुरू हो गई है।
प्रिंसी रावत कोई नया चेहरा नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने संगठन को मजबूती दी है और जमीनी स्तर पर काम करते हुए गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद की है। यही कारण है कि उनकी छवि एक सक्रिय और जनसेवा के लिए समर्पित नेता के रूप में बन चुकी है।
दिलचस्प बात यह है कि इस बार प्रताप नगर में महिला सीट को लेकर चर्चाएं तेज हैं, और ऐसे में प्रिंसी रावत को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है। लोगों का कहना है कि “इस बार हम अपनी बेटी को मौका देंगे”।
प्रिंसी रावत की शिक्षा-दीक्षा भी उन्हें खास बनाती है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद विदेश में नौकरी की, लेकिन कोरोना काल के बाद उन्होंने अपने गांव और क्षेत्र की सेवा का संकल्प लिया और वापस लौट आईं। तब से लेकर अब तक वह स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को लेकर लगातार संघर्ष करती नजर आई हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी टिकट किसे मिलता है, लेकिन इतना तय है कि प्रिंसी रावत की मजबूत दावेदारी ने प्रताप नगर की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है।