चिन्यालीसौड़ जन जन की सरकार जन जन द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे, Chinyalisod News

0

Pushkar Dhami chinyalisod news

IMG20260219121455.jpg

ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तरकाशी जिले के विकासखंड परिसर चिन्यालीसौड़ में बहुप्रतीक्षित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली, जहां मुख्यमंत्री ने स्वयं विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और आमजन की समस्याएं सीधे सुनकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाना है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेशभर में 600 से अधिक जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें पांच लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया है और 40 हजार से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी से हैली सेवा शुरू करने की योजना की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी अप्रैल से चारधाम यात्रा की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं और हैली सेवा विस्तार से तीर्थयात्रियों को सुगम व सुरक्षित यात्रा अनुभव मिलेगा।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में दो लाख से अधिक “लखपति दीदी” तैयार की जा चुकी हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की मांग अब देश-विदेश तक बढ़ रही है, जो उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने सीएचसी चिन्यालीसौड़ के उच्चीकरण और महाविद्यालय में सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने दोनों प्रस्तावों को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने का आश्वासन दिया।

कुल मिलाकर, चिन्यालीसौड़ में आयोजित यह कार्यक्रम ग्रामीण प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों