मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में हाई स्कूल गढ़वालगाड का शानदार प्रदर्शन, 5 छात्र-छात्राओं का चयन

0

chinyalisod_news

IMG-20260903-WA0000

चिन्यालीसौड़

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में हाई स्कूल गढ़वालगाड का शानदार प्रदर्शन, 5 छात्र-छात्राओं का चयन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में चिन्यालीसौड़ के हाई स्कूल गढ़वालगाड ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की कक्षा 9 के पांच छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में साक्षी पुत्री आनंद सिंह, अभिजीत पुत्र विजयपाल सिंह, साधना पुत्री महानंद सिंह, सुहानी पुत्री पवन सिंह और प्रशंसा पुत्री खुशाल सिंह शामिल हैं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कपिल कठैत ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय पिछले कई वर्षों से बेहतर परीक्षा परिणाम देता आ रहा है। बीते वर्ष भी विद्यालय के चार छात्र-छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में हुआ था।

दुरूह क्षेत्र में स्थित यह विद्यालय सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बेहतर परिणाम के लिए विद्यालय परिवार पूरी मेहनत से प्रयास करता रहेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *