यमुनोत्री में गांव-गांव जले 51-51 दीपक, ‘दिल से दीपक–दिल वाली दिवाली’ अभियान ने जगाई विकास और खुशहाली की उम्मीद!

0

Deepak_bijalvan

IMG-20261108-WA0013



यमुनोत्री विधानसभा में दीपावली के अवसर पर इस बार एक अनूठी पहल देखने को मिली। दीपक बिजल्वाण की पहल पर शुरू हुए ‘दिल से दीपक–दिल वाली दिवाली’ अभियान के तहत क्षेत्र के गांव-गांव में 51-51 दीपक जलाकर सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अभियान में युवाओं, बुजुर्गों, मातृशक्ति और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। गांवों में सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर मां यमुना और मां गंगा से यमुनोत्री की खुशहाली, युवाओं के बेहतर भविष्य और सुरक्षित विधानसभा की प्रार्थना की गई।

अभियान की तस्वीरें अब यमुनोत्री के अलग-अलग गांवों से सामने आ रही हैं। कहीं मंदिर परिसरों में दीपों की जगमगाहट दिखाई दी, तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्रीरामलीला के शुभारंभ के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं। इन तस्वीरों में दीपावली के उत्साह के साथ दीपक बिजल्वाण के प्रति समर्थकों का प्रेम, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव भी नजर आ रहा है।

आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी इस अभियान को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गांव-गांव से सामने आ रही तस्वीरें दीपक बिजल्वाण के समर्थकों की सक्रियता और उनके जनसंपर्क की झलक पेश कर रही हैं।

‘एक दीपक यमुनोत्री के अच्छे भविष्य के लिए, एक दीपक यमुनोत्री के सुरक्षित भविष्य के लिए’ के संदेश के साथ शुरू हुई इस पहल ने दीपावली को सामूहिक संकल्प और क्षेत्रीय एकजुटता का रूप दिया।

‘दिल से दीपक’ परिवार ने अभियान को सफल बनाने वाले सभी ग्राम प्रभारियों, युवा साथियों, मातृशक्ति, बुजुर्गों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

अब इन 51-51 दीपों की रोशनी के साथ यमुनोत्री के बेहतर विकास और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदें भी जगाई जा रही हैं।

एक दीपक बेहतर यमुनोत्री के नाम…
दिल से दीपक – दिल वाली दिवाली!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों