oplus_0
उत्तरकाशी 📍
यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के चिन्यालीसौड़ बाजार में दीपावली के पावन अवसर पर जबरदस्त रौनक देखने को मिली। बाजार में जहां दीपावली की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया, वहीं यमुनोत्री विधानसभा से दीपक बिजलवान ने बाजार पहुंचकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान दीपक बिजलवान ने बाजार के व्यापारियों से गले मिलकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के लोगों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। उनकी बाजार में मौजूदगी के दौरान स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर पूर्व प्रधान एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष राणा, युवा नेता कुलवीर कंडियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जोगेंद्र राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैंतुरा, जिला पंचायत सदस्य शिवराज बिष्ट, समाजसेवी शिवराज बिष्ट, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप रावत, समाजसेवी अंकित रमोला, प्रवेश नौटियाल, आकाश मेहरा, काना बडोनी सहित तमाम सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।
वहीं, 2027 के यमुनोत्री विधानसभा चुनाव को लेकर भी क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। दीपक बिजलवान लगातार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लोगों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं। उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच उनकी दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों का कहना है कि इस बार यमुनोत्री विधानसभा में दीपक बिजलवान के पक्ष में माहौल बन सकता है और 2027 के चुनाव में जीत का ताज उनके सिर सज सकता है।
फिलहाल, दीपावली के बहाने चिन्यालीसौड़ बाजार में हुआ यह जनसंपर्क आगामी विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्र की सियासी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।


दीपावली पर चिन्यालीसौड़ बाजार पहुंचे दीपक बिजलवान, व्यापारियों से गले मिलकर दी शुभकामनाएं, 2027 चुनाव को लेकर दिखी सियासी हलचल