चिन्यालीसौड़ के आसमान में गरजे सेना के जवान, पैराग्लाइडिंग का रोमांच देख दंग रह गए लोग!

0

chinyalisod news

paragali-daga_259f1455a3d06f4a294b3dcb42e0b8e9


उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर आज रोमांच और साहस का शानदार नज़ारा देखने को मिला। भारतीय सेना के जवानों ने इंजन चलित सिंगल और डबल सीटर पैराग्लाइडर के जरिए आसमान में हैरतअंगेज़ करतब दिखाए। हवाई अड्डे के ऊपर उड़ान भरते जवानों का प्रदर्शन देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और इस रोमांचक नज़ारे का भरपूर आनंद लिया।

वहीं, सोमवार को सेना की पैरा यूनिट का बड़ा अभ्यास प्रस्तावित है। जवान करीब 20 से 25 हजार फीट की ऊंचाई से एएन-32 विमान के जरिए पैराशूट जंप का अभ्यास करेंगे। इसके लिए सेना और वायुसेना के अधिकारी चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर संचार व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

यह अभ्यास सेना की युद्धक क्षमता, समन्वय और आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की तैयारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed