चिन्यालीसौड़ में बड़ा सियासी हलचल, 4 दिन बाद खत्म हुआ चिन्यालीसौड़ धरना! मंत्री के आश्वासन पर माने सभासद

0

chinyalisod news

file_00000000b52071fa9e0ddcb4a0988916.png



उत्तरकाशी जनपद के नगर पालिका चिन्यालीसौड़ में बीते चार दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरना आज आखिरकार समाप्त हो गया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे सात सभासदों के बीच आज राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही सभासदों से वार्ता की और उनकी सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

राज्य मंत्री नौटियाल ने आश्वासन दिया कि जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने तुरंत प्रभारी मंत्री से फोन पर बातचीत कर पूरे मामले से अवगत कराया, जिसके बाद प्रभारी मंत्री की ओर से लिखित निर्देश जारी किए गए। बताया जा रहा है कि सभासदों द्वारा रखी गई छह प्रमुख मांगों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

सरकार की ओर से मिले इस ठोस आश्वासन और लिखित निर्देश के बाद सभासद संतुष्ट नजर आए और उन्होंने अपना धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से धरना समाप्त हुआ।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है और क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed