उत्तरकाशी नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों से मिले विजयपाल सजवाण, दी बड़ी शुभकामनाएं

0

uttarakashinews

IMG-20260930-WA0023

नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तरकाशी। रामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय, उत्तरकाशी में नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों से गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने अपने आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने छात्रसंघ अध्यक्ष अमित शाह, महासचिव सरगम रावत, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आयुष पंवार, सह सचिव श्रुति पंवार और कोषाध्यक्ष वर्षा रावत समेत एबीवीपी एवं ॐ छात्र संगठन के पदाधिकारियों को चुनाव में मिली सफलता पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान विजयपाल सजवाण ने महाविद्यालय से जुड़ी अपनी पुरानी स्मृतियों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि इसी महाविद्यालय में उन्हें छात्रसंघ सचिव और अध्यक्ष के रूप में छात्र-छात्राओं का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला था। उनके अनुसार, महाविद्यालय उनके सार्वजनिक जीवन की पहली पाठशाला रहा, जहां से उन्हें नेतृत्व, जिम्मेदारी और जनसेवा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

पूर्व विधायक ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों से छात्रहितों को प्राथमिकता देते हुए निष्ठा, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम महाविद्यालय की गरिमा, बेहतर शैक्षणिक माहौल और छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने में सार्थक भूमिका निभाएगी।

सजवाण ने कहा कि आज के छात्र ही भविष्य में समाज और राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छात्र संगठन से जुड़े कई छात्र नेता भी मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों