गंगोत्री में कांग्रेस का टिकट किसे? कनकपाल परमार की दावेदारी से बढ़ी हलचल

0

gangotri_news

IMG-20260917-WA0052

उत्तरकाशी/देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के भीतर टिकट को लेकर दावेदारियां और चर्चाएं जोर पकड़ती दिखाई दे रही हैं। क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रमुख कनकपाल परमार ने कांग्रेस के टिकट पर गंगोत्री विधानसभा से अपनी दावेदारी सामने रखी है। उनकी दावेदारी के बाद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

दावेदारी को लेकर कनकपाल परमार ने हाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत से मुलाकात कर क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की स्थिति और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। कांग्रेस में इन नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

कनकपाल परमार लंबे समय से क्षेत्र में जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में उनकी सक्रियता और स्थानीय स्तर पर संपर्क उनकी दावेदारी का प्रमुख आधार है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से गंगोत्री सीट पर अंतिम प्रत्याशी के नाम की घोषणा होना अभी बाकी है।

इधर, कांग्रेस संगठन भी आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर रहा है। पार्टी ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार गंगोत्री विधानसभा के लिए शांति प्रसाद भट्ट, सरोज शाह और महावीर रावत को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

कनकपाल परमार का कहना है कि वह पार्टी हाईकमान के निर्णय का सम्मान करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। अब देखना होगा कि कांग्रेस नेतृत्व गंगोत्री विधानसभा में टिकट को लेकर किस चेहरे पर भरोसा जताता है और आने वाले दिनों में क्षेत्र की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों