oplus_0
उत्तरकाशी:::
इंद्रमणि नौटियाल की वतन वापसी के लिए उनकी बेटी दीपिका नौटियाल की ओर से शुरू की गई मुहिम अब पूरे उत्तराखंड में जनअभियान का रूप लेती जा रही है। इस मुहिम से लगातार गांवों के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और राजनीतिक-सामाजिक हस्तियां जुड़कर अपने स्तर से सहयोग कर रही हैं।
इसी कड़ी में चिन्यालीसौड़ के प्रथम नागरिक ब्लॉक प्रमुख रणवीर महंत इंद्रमणि नौटियाल के घर पहुंचे और उनकी बेटी दीपिका नौटियाल को 1 लाख 121 रुपये की धनराशि का चेक सौंपा। उन्होंने लोगों से अपील की कि इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी के इस अभियान में अधिक से अधिक लोग आगे आएं और अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करें।
वहीं, ब्लॉक प्रमुख के साथ पहुंचे कुलानंद नौटियाल, नौटियाल मार्बल्स के उद्योगपति, ने भी 51 हजार रुपये की सहयोग राशि दीपिका नौटियाल को सौंपी।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य महरगांव वार्ड शिवराज बिष्ट, रविंदर राणा, सदस्य क्षेत्र पंचायत बादसी-भड़कोट, कुलदीप सिंह चौहान, सदस्य क्षेत्र पंचायत खांड-कटखाण-पुजारगांव (गमरी), वीरेंद्र बर्त्वाल, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि मरगांव-जसपुर-उलण (गमरी), रासबिहारी नौटियाल, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि अदनी-रौन्तल (गमरी), रुद्रमणि नौटियाल, प्रधान प्रतिनिधि रौन्तल (गमरी), रणवीर पंवार, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि बगोड़ी-कव्वागड्डी (गमरी), गजेंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि कुमराड़ा-बल्लडोगी और रजनी चौहान, प्रधान नेरी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी इस मुहिम को अपना समर्थन दिया।
इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी के लिए चल रही यह मुहिम अब लगातार मजबूत होती जा रही है और उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग इससे जुड़कर सहयोग का हाथ बढ़ा रहे हैं।





