उत्तराखंड को देशभर में सैन्य परंपरा और वीर सैनिकों की धरती के रूप में जाना जाता है। ऐसे में सैनिकों, पूर्व सैनिकों, अग्निवीरों और शहीद परिवारों के कल्याण को लेकर धामी सरकार की ओर से लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार का फोकस अब केवल सैनिकों के सम्मान और सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके भविष्य, रोजगार और परिवारों की आर्थिक सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
अग्निवीरों के लिए Employment Cell की स्थापना और सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण जैसी पहल सेना से सेवा पूरी करने के बाद युवाओं को नए रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे अग्निवीरों को सैन्य सेवा के बाद करियर को लेकर बेहतर विकल्प मिलने की उम्मीद है।
वहीं, देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले जवानों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि में बढ़ोतरी और सरकारी नौकरी जैसी व्यवस्थाएं सरकार की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाती हैं।
सैनिक कल्याण का यह मॉडल आर्थिक सहायता के साथ रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान को भी जोड़ता है। यही वजह है कि उत्तराखंड में सैनिकों के सम्मान को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि ठोस नीतियों और योजनाओं के जरिए मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।
