चिन्यालीसौड़/ उत्तरकाशी
सऊदी अरब में पिछले 8 सालों से फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी के लिए उत्तराखंड के अलग-अलग गांवों में मुहिम तेज हो रही है। इसी कड़ी में भगवान ब्राम्हनाथ की तपस्थली जोगथ मल्ला गांव के ग्रामीणों ने भी इंद्रमणि नौटियाल को सकुशल घर वापस लाने के लिए अभियान शुरू किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इंद्रमणि लंबे समय से सऊदी में फंसे हैं और अब उनकी घर वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए। गांव में शुरू की गई यह मुहिम महागणेश चतुर्थी तक जारी रहेगी। ग्रामीणों ने लोगों से इस अभियान से जुड़ने और इंद्रमणि की घर वापसी के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की है।