जोगथ मल्ला की राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु
गोपालमणि जी महाराज की कथा सुनने देशभर से पहुंच रहे भक्त

0

chinyalisod news

IMG20260610140832.jpg

जोगथ मल्ला गांव में भव्य राम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, देशभर से पहुंच रहे भक्त

उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र स्थित जोगथ मल्ला गांव इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में सराबोर है। यहां आयोजित भव्य राम कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा स्थल का दिव्य एवं भक्तिमय वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, जिसके चलते क्षेत्र के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से भी श्रद्धालु राम कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।

बुधवार को कथा स्थल पर युवा नेता एवं समाजसेवी कुलवीर कंडियाल, पूर्व प्रधान एवं युवा नेता सुभाष राणा, समाजसेवी कपिल रावत सहित क्षेत्र के अनेक सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया और आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान जिला पंचायत सदस्य सरोजनी कंडियाल द्वारा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कथा स्थल पर टिन शेड का निर्माण भी उनके सहयोग से कराया गया है। वहीं यमुनोत्री विधानसभा के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल द्वारा मंच निर्माण करवाया गया, जिससे आयोजन को और भव्य स्वरूप मिला है।

ग्रामीणों ने गांव के वर्तमान प्रधान के कार्यों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास की गति लगातार बढ़ रही है और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

भव्य राम कथा का वाचन परम पूज्य गौ गंगा कृपाकांक्षी गोपालमणि जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। उनकी मधुर वाणी और ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। कथा की ख्याति दूर-दूर तक फैल रही है, जिसके कारण उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed