शिव महापुराण कथा में पहुंचे आनंद रावत, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
प्रतापनगर में आनंद रावत का जलवा, भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं संग झूमे

0

aanda Rawat Partapnager

IMG-20260608-WA0016.jpg

प्रतापनगर में श्री शिव महापुराण कथा में पहुंचे आनंद रावत, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरपूर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में आज पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद रावत ने पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। उनके कथा स्थल पहुंचने पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

कथा स्थल पर आनंद रावत ने व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया और भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जब भक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुति हुई तो आनंद रावत भी श्रद्धालुओं के साथ भक्ति रस में सराबोर नजर आए। उनके साथ बड़ी संख्या में मौजूद महिला श्रद्धालु और ग्रामीणजन भी भजनों पर झूमते दिखाई दिए।

इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि आनंद रावत लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। सामाजिक, धार्मिक और जनहित के मुद्दों पर उनकी निरंतर भागीदारी के कारण क्षेत्र में उनकी पहचान लगातार मजबूत हुई है।

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आनंद रावत की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। प्रतापनगर के कई गांवों में लोग उन्हें एक मजबूत जनप्रतिनिधि और संभावित विधायक के रूप में देख रहे हैं। धार्मिक आयोजन में उनकी उपस्थिति ने भी क्षेत्रीय जनता के साथ उनके जुड़ाव को और मजबूत किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed