रोशन रांगड़ की पहल लाई रंग, लंबगांव की समस्याओं पर शासन ने लिया संज्ञान

0

Tehri Garhwal

IMG_20260606_21530515.jpeg



मुख्य सचिव आनंद वर्धन के समक्ष उठीं लंबगांव की प्रमुख समस्याएं, पेयजल योजना और सड़क सुधार को मिली गति

टिहरी जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान नगर पंचायत लंबगांव के अध्यक्ष रोशन रांगड़ ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन श्री आनंद वर्धन के समक्ष प्रमुखता से रखा। इस दौरान पेयजल, सड़क, पार्किंग और बंदरों के बढ़ते आतंक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य सचिव को अवगत कराया गया कि नगर पंचायत लंबगांव की प्रस्तावित पेयजल पम्पिंग योजना के लिए भूमि का चयन किया जा चुका है तथा पेयजल कनेक्शनों का सर्वे भी पूरा हो चुका है। विभाग द्वारा लगाई गई आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है, जिसके बाद जल्द ही योजना पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि पर पार्किंग निर्माण की मांग भी रखी गई, जिस पर मुख्य सचिव ने पार्किंग की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

रोशन रांगड़ ने डोबरा-चांटी-मोटना सड़क की जर्जर स्थिति और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। इस पर मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को सड़क के गड्ढों की मरम्मत तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत डोबरा-चांटी पुल से लंबगांव तक सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया।

बैठक में क्षेत्र में बढ़ते बंदरों के आतंक का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर शासन स्तर पर वन विभाग के साथ समन्वय कर स्थायी नीति बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

बैठक में टिहरी जनपद के विधायकगण, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, नगर निकायों के अध्यक्ष तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed