प्रताप नगर भेनगी में लिंगवाल ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

0

pratapnagar Tehri Garhwal

IMG_20260602_22592265.jpeg



लंबगांव/प्रतापनगर। प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भेनगी में स्थित लिंगवाल ज्वेलर्स की दुकान में शनिवार देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 31 मई 2026 की देर रात चोरों ने दुकान में घुसकर करीब 30 से 35 लाख रुपये मूल्य के सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। रविवार सुबह जब दुकान स्वामी अमित लिंगवाल को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया।

घटना की जांच के दौरान ग्राम पंचायत में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए हैं। दोनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे, जिसके कारण उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस टीम आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को CCTV में दिख रहे संदिग्धों की पहचान, गतिविधियों, पहनावे या उनसे जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो तत्काल पुलिस या दुकान स्वामी को सूचित करें। प्रशासन का कहना है कि जनता की एक महत्वपूर्ण सूचना अपराधियों तक पहुंचने और मामले के जल्द खुलासे में मददगार साबित हो सकती है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed